{"_id":"6a3539b346c280da91033dce","slug":"samastipur-constable-recruitment-exam-special-train-examinee-vandalism-loss-of-crores-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4411517-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद ट्रेनों में तांडव! सीटें फाड़ीं, शौचालय जाम किए; रेलवे को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद ट्रेनों में तांडव! सीटें फाड़ीं, शौचालय जाम किए; रेलवे को लाखों का नुकसान
Fri, 19 Jun 2026 08:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:19 PM IST
सार
समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई 12 स्पेशल ट्रेनों की बोगियों में भारी तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यार्ड पहुंचने के बाद कई कोचों में सीटें फटी मिलीं, इमरजेंसी खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं और शौचालयों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे मंडल प्रशासन की ओर से विभिन्न स्टेशनों से 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब ये ट्रेनें वापस यार्ड पहुंचीं तो उनकी स्थिति देखकर रेलवे अधिकारी हैरान रह गए। कई बोगियों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और नुकसान के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सीटें फाड़ीं, बोगियों में जमकर की गई तोड़फोड़
रेलवे सूत्रों के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की कई बोगियों में सीटों को फाड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सबसे ज्यादा नुकसान महिला कोचों में देखने को मिला। समस्तीपुर से चली स्पेशल ट्रेन की महिला बोगी संख्या 084358 में लगभग सभी सीटों के लेदर को फाड़ दिया गया। इसके अलावा इमरजेंसी खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
50 से ज्यादा सीटें खराब, शौचालय भी नहीं छोड़े
रेलवे जांच में सामने आया कि बोगी संख्या 084404 में 50 से अधिक सीटों को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसके कारण वे यात्रियों के उपयोग लायक नहीं बची हैं। वहीं कुछ बोगियों के शौचालयों में पत्थर और अन्य वस्तुएं डालकर उन्हें जाम कर दिया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर वाली ट्रेन में भी भारी नुकसान
मुजफ्फरपुर से चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन की बोगी संख्या 084572 सी में भी तोड़फोड़ की गई। इस कोच की लगभग सभी सीटों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उनके लेदर को काटकर बर्बाद कर दिया गया। घटना को लेकर समस्तीपुर मंडल प्रशासन ने चिंता जताई है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षतिग्रस्त सीटों और अन्य संसाधनों की मरम्मत में लाखों रुपये खर्च होने की संभावना है। अधिकारियों ने इसे रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गंभीर घटना बताया है।
यह भी पढ़ें: 39 दिन में वादा पूरा! रेल मंत्री ने दिखाई छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी; नई ट्रेनों रोडमैप भी बताया
'रेलवे संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति'
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीआरएम ने कहा कि रेलवे संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।