फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur breaking news boy and girl found hanging from tree in mahisari village ujiyarpur bihar

Bihar: समस्तीपुर में सनसनी! एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मचा हड़कंप

Sat, 08 Nov 2025 01:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 01:03 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक ही पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले।

विज्ञापन
samastipur breaking news boy and girl found hanging from tree in mahisari village ujiyarpur bihar
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत वार्ड नंबर 8 में एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। करीब दो घंटे बाद युवक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई, जो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह का 18 वर्षीय बेटा था। वहीं लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


लड़के के भाई ने बताया कि पंकज शाम को घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे बहुत खोजा, लेकिन सुबह ग्रामीणों से पता चला कि उसका शव मिला है। परिवार का आरोप है कि पंकज की हत्या की गई है और उसके शव को बाद में पेड़ से लटकाया गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम 

विज्ञापन
विज्ञापन

उजियारपुर थाना की पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मेहसारी पंचायत के पूर्व मुखिया कुशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या कर लटकाया गया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लड़की की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed