{"_id":"67cd6353a4ed4113060f90a3","slug":"rss-organized-holi-milan-function-in-medical-college-ground-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मेडिकल कॉलेज मैदान में आरएसएस द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, भाजपा के मंत्री-सांसद ने जमकर उड़ाए रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मेडिकल कॉलेज मैदान में आरएसएस द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, भाजपा के मंत्री-सांसद ने जमकर उड़ाए रंग
Sun, 09 Mar 2025 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Mar 2025 03:15 PM IST
सार
Bihar: कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। इस दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली की मस्ती चरम पर है, और इसी उत्साह के बीच दरभंगा के मेडिकल कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, आरएसएस के विभाग संचालक रवि जी, नगर संचालक दिनेश जी, नगर कार्यवाह राजीव कुमार झा सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंत्री संजय सरावगी ढोलक की थाप पर होली के गानों पर झूमते नजर आए, तो वहीं नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी थाप और संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया।
वहीं मंत्री संजय सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि अगली होली से पहले बिहार में NDA सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार की होली खास है, क्योंकि अगली होली से पहले बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पूरा माहौल एनडीएमय हो चुका है। होली का अपना अलग आनंद है, और लोग रंग-गुलाल में सराबोर हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन शानदार रहा। मैं खुद भी संघ का स्वयंसेवक हूं और यह संगठन सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।"
सम्पूर्ण हिंदू समाज एक है" – जीवेश मिश्रा
बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, "मिथिला की धरती पर उमंग और उल्लास से भरी होली मनाई जा रही है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और गिले-शिकवे मिटाने का भी पर्व है। दरभंगा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने एकजुट होकर भाईचारे का संदेश दिया है। सम्पूर्ण हिंदू समाज एक है और हमें इसी भावना से आगे बढ़ना है।