फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Ram Mandir: Yogi govt made Kumar Kapileshwar Singh state guest in Ayodhya; Anand Kumar also invited

Ram Mandir: अयोध्या में योगी सरकार ने दरभंगा के वारिस को बनाया राज्य अतिथि; सुपर 30 संस्थापक भी आमंत्रित

Sun, 21 Jan 2024 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

Ram Mandir Pran Pratistha: कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए वे अयोध्या पहुंच चुके हैं। कुमार ने बताया कि राज्य अतिथि होने के नाते उन्हें विशेष जगह पर ठहराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ram Mandir: Yogi govt made Kumar Kapileshwar Singh state guest in Ayodhya; Anand Kumar also invited
कुमार कपिलेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बिहार के दरभंगा के महाराज रामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह को सपरिवार आमंत्रित किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि बनाया है। दरअसल, आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दरभंगा के वारिस कुमार कपिलेश्वर सिंह के अलावा गया से कैलाश डालमिया और पटना से सुपर 30 के आनंद कुमार को भी आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और श्री राम जानकी तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने दरभंगा राज परिसर के रामबाग पैलेस में स्थित आवास पर पहुंचकर कुमार कपिलेश्वर सिंह को पूरे परिवार के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को अयोध्या आने का आमंत्रण दिया था।
विज्ञापन




कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए वे अयोध्या पहुंच चुके हैं। कुमार ने बताया कि राज्य अतिथि होने के नाते उन्हें विशेष जगह पर ठहराया गया है। पर्सनल बॉडीगार्ड, वाहन और सुरक्षा कर्मियों समेत अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कुमार कपिलेश्वर सिंह दरभंगा से भगवान राम के लिए सोने का मुकुट, चांदी की चरण पादुका और चांदी के तीर-धनुष समेत कई अन्य विशिष्ट सामग्री उपहार स्वरूप ले गए हैं। इन सामग्री को वह 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed