फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   prashant-kishor-election-commission-gyanesh-kumar-resignation-demand-darbhanga

बिहार: ‘चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे’, प्रशांत किशोर ने आयोग पर उठाए सवाल, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

Thu, 08 Oct 2026 05:06 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 05:06 PM IST
सार

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने दरभंगा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से आयोग की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति व मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में सुधार की मांग की।

विज्ञापन
prashant-kishor-election-commission-gyanesh-kumar-resignation-demand-darbhanga
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने दरभंगा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक व्यक्ति या एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्ञानेश कुमार से पहले राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे और उनके कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठे थे। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें एचडीएफसी बैंक का चेयरमैन बनाया गया।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पिछले सात-आठ वर्षों में मतदाता सूची तैयार करने, चुनाव की समय-सारिणी, आदर्श आचार संहिता लागू कराने और मतगणना सहित कई स्तरों पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे हैं। उन्होंने बिहार में चुनाव के दौरान मतदाताओं को 10 हजार रुपये देकर वोट खरीदने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह धारणा बन रही है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहे हैं और इसी वजह से देशभर में आंदोलन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

प्रशांत किशोर ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया और मतदाता सूची तैयार करने की व्यवस्था में भी बदलाव होना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed