फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   PHED worker Pawan Prasad stabbed to death, Bihar Crime News Darbhanga

Bihar Crime: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात, PHED कर्मी पवन प्रसाद की चाकू गोदकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jan 2026 10:23 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पीएचईडी कर्मी पवन प्रसाद का चाकू से गोदकर हत्या किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
PHED worker Pawan Prasad stabbed to death, Bihar Crime News Darbhanga
लहेरियासराय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के समीप स्वीट होम के पास पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) के कर्मी पवन प्रसाद का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि उनकी चाकू गोदकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पवन प्रसाद पीएचईडी विभाग की लैब में कार्यरत थे। रात के समय वे पार्ट-टाइम ई-रिक्शा भी चलाते थे। बुधवार को उनका शव सड़क किनारे बरामद किया गया। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि उनकी हत्या चाकू से गोदकर की गई है।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद एक मुस्लिम महिला रूमी खातून ने मृतक की पत्नी होने का दावा किया है। उसने बताया कि पवन प्रसाद की पहली पत्नी और बेटा दिल्ली में रहते हैं। पवन प्रसाद स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर लैब में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : कांग्रेस का चुनावी बिगुल, शकील अहमद खान और कन्हैया कुमार को मिली कमान

कॉल रिसीव नहीं हो रहा था
रूमी खातून ने बताया कि उसने वर्ष 2017 में दरभंगा के काली मंदिर में पवन प्रसाद से विवाह किया था। बुधवार को वह पवन प्रसाद को लगातार फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। काफी देर बाद जब फोन उठा, तो लहेरियासराय थाना की पुलिस ने जानकारी दी कि किसी ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी है। इसके बाद वह डीएमसीएच पहुंची। रूमी खातून ने बताया कि उनका एक बच्चा है।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही
इधर, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ई-रिक्शा के पास खून से लथपथ एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद के बाद हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed