फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Nitish Cabinet Expansion Jivesh Mishra becomes minister again previously held Labor Resources Department

Nitish Cabinet Expansion: जिबेश कुमार दोबारा बने मंत्री, पहले संभाल चुके हैं श्रम संसाधन विभाग

Wed, 26 Feb 2025 04:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

Jivesh Mishra: जिबेश कुमार को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। पहले ये श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
Nitish Cabinet Expansion Jivesh Mishra becomes minister again previously held Labor Resources Department
जिबेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में जाले विधानसभा के विधायक जिबेश कुमार की राजनीतिक शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। उन्होंने मिथिला विश्विद्यालय से एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर रखी है। उनके दोबारा मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित इलाके में खुशी का माहौल है। वे जाले विधानसभा से लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहली बार उन्हें श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था। अब भाजपा ने जीवेश कुमार के प्रति आस्था दिखाते हुए उन्हें एक बार फिर से मंत्री बनाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



दरभंगा के जाले विधानसभा के विधायक जिबेश कुमार का जन्म 25 जुलाई 1973 में हुआ था। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे। जिबेश कुमार भाजपा के 1998 से 2002 तक प्राथमिक सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने 2002 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि पहली बार जिबेश कुमार 2015 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में जाले निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा का चुनाव जीते थे। दोबारा 2020 में फिर से उन्होंने जाले विधानसभा से 21,796 मतों के अंतर से जीत हासिल की और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बिहार विधानसभा के लिए दूसरी बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें बिहार सरकार ने उन्हें श्रम मंत्री और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed