फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   narhan firing case sfi dyfi vibhutipur police station attack arrest demand bihar

Bihar News: नरहन सरपंच पुत्र गोलीकांड के विरोध में उबाल, विभूतिपुर थाना घेराव, उठाई ये बड़ी मांगें

Fri, 12 Dec 2025 07:34 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 07:34 PM IST
सार

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में सरपंच पुत्र सोनू कुमार पर हुए गोलीकांड के विरोध में एसएफआई और डीवाईएफआई के नेतृत्व में भारी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने थाना घेराव कर बढ़ते अपराध के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
narhan firing case sfi dyfi vibhutipur police station attack arrest demand bihar
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में सरपंच पुत्र सोनू कुमार पर हुए गोलीकांड के खिलाफ सोमवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। सरपंच पति राजीव रंजन सिंहा और सरपंच रेखा सिंहा के आह्वान पर भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के बैनर तले विभूतिपुर थाना घेराव किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदर्शनकारी  इंकलाब जिंदाबाद ,  पुलिस–गुंडा साथ–गांठ मुर्दाबाद ,  पुलिस अधीक्षक हाय–हाय ,  बिहार सरकार मुर्दाबाद ,  क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाओ  जैसे नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में थाना परिसर पहुंचे। यहां एसएफआई पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। सभा को डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष महेश कुमार, अंचल मंत्री संजय कुमार, नरहन की पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, नटवर कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार, पंचानंद कुमार, जनप्रतिनिधि विजय कुमार, प्रदीप कुमार, विकास रजक, ललन कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने नरहन सरपंच पुत्र पर गोली चलाने वाले थाना कांड संख्या 465/25 के आरोपी को जेल भेजने की मांग की। साथ ही उन्होंने डबल मर्डर कांड संख्या 203/25 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, थाना कांड संख्या 237/25 और 184/25 के आरोपी को गिरफ्तार करने, ज्वेलरी लूट कांड के अपराधियों को पकड़ने और मंदा थाना कांड संख्या 358/25 में निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में 25 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मंत्री नितिन नवीन बोले- राजधानी को स्मार्ट बनना प्राथमिकता

इसके बाद एसएफआई नेता केशव झा, डीवाईएफआई अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार, जनप्रतिनिधि चांदनी देवी, नरहन की सरपंच रेखा सिंहा, रितेश कुमार और अंकित कुमार आदि का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा से मिला।

थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि 15 दिनों के भीतर नरहन गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, अन्यथा 30 दिनों के अंदर कुर्की–जब्ती की कार्रवाई होगी। अन्य मामलों में भी उन्होंने उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही।

इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी धरना समाप्त कर अपने घर लौट गए।वहीं प्रतिनिधिमंडल ने एकस्वर में चेतावनी दी कि यदि थानाध्यक्ष द्वारा दिया गया आश्वासन समय पर पूरा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) का घेराव किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी। मौके पर सुमित कुमार, राकेश कुमार, चंदन पासवान, श्याम बाबू, चेतन कुमार, राकेश कुमार, अंकित कुमार, तरुण कुमार, देवनारायण पासवान, पांडव कुमार सहित सैकड़ों छात्र, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed