बिहार: समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या; जांच के लिए खुद पहुंचे डीएसपी
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में बुधवार को दूनी लाल राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में बुधवार को एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव के वार्ड संख्या-2 में हुई। मृतक की पहचान गांव के ही दूनी लाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिवार में मातम पसरा है।
हत्या की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पढे़ं: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे
फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात की परिस्थितियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी विवाद समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
गांव में हुई इस हत्या के बाद लोगों के बीच भय और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
