{"_id":"68ef189bc6fde4b7f20d67e9","slug":"motihari-vigilance-department-uday-krishna-yadav-gulshan-kumar-bribery-arrest-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा रंगे हाथ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा रंगे हाथ पकड़े गए
Wed, 15 Oct 2025 09:14 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:14 AM IST
सार
मोतिहारी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला मेहसी नगर पंचायत से जुड़ा हुआ है। नगर पंचायत में सड़क निर्माण के भुगतान के नाम पर दोनों अधिकारियों ने रिश्वत मांगने का दबाव बनाया।
सूत्रों के अनुसार, आज निगरानी विभाग की टीम ने चकिया स्थित कार्यपालक पदाधिकारी के डेरा पर छापा मारकर दोनों पदाधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग की टीम ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ परिवादी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। मनोज कुमार ने कहा कि मेहसी नगर पंचायत में एक आरसीसी सड़क निर्माण के बाद भुगतान करने के नाम पर उनसे मोटी रिश्वत की मांग की जा रही थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा
विज्ञापन
इस मामले में निगरानी विभाग के धावा दल ने पुलिस उपाधीक्षक सदानंद कुमार के नेतृत्व में सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों घूसखोर अधिकारियों को गिरफ्तार किया।