फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   motihari gandhi museum wall controversial remark rss comment cctv investigation

बिहार: गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल, लोगों ने CCTV खंगालने की मांग की

Mon, 21 Sep 2026 12:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 12:50 PM IST
सार

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में नरसिंह बाबा मंदिर के पास स्थित गांधी संग्रहालय की दीवार पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। इनमें ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसी टिप्पणी लिखे जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
motihari gandhi museum wall controversial remark rss comment cctv investigation
गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक धरती मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी लिखे जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में नरसिंह बाबा मंदिर के पास स्थित गांधी संग्रहालय की दीवार पर अज्ञात लोगों ने कई तरह की टिप्पणियां लिख दीं। इनमें ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसी टिप्पणी लिखे जाने की बात सामने आई है। दीवार पर इस तरह का विवादित लेखन मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

गांधी संग्रहालय का चंपारण सत्याग्रह से जुड़ा है इतिहास

गांधी संग्रहालय चंपारण सत्याग्रह और महात्मा गांधी के मोतिहारी प्रवास से जुड़ा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। यहां सत्याग्रह से जुड़े चित्र, दस्तावेज और अन्य स्मृतियां संरक्षित हैं। परिसर में गांधी स्मारक स्तंभ भी मौजूद है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर राजनीतिक और विवादित टिप्पणी लिखे जाने को स्थानीय लोगों ने गंभीर मामला बताया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी संग्रहालय जैसे सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थल की दीवार किसी भी तरह के राजनीतिक संदेश या विवादित लेखन के लिए नहीं है। लोगों ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधि से इलाके का सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से दीवार पर लिखी गई आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस से गांधी संग्रहालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि दीवार पर टिप्पणी लिखने वाले लोग कौन थे और यह घटना कब हुई।

अभी पुलिस-प्रशासन का आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दीवार पर विवादित टिप्पणी कब लिखी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से भी मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। गांधी संग्रहालय की दीवार पर लिखी गई टिप्पणी को लेकर अब लोगों की नजर पुलिस जांच पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed