{"_id":"6925226c2f9b6f6c9c0fe673","slug":"madhubani-police-begins-investigation-into-armed-robbery-of-petrol-pump-employee-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार के बल पर लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी; नाकाबंदी कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार के बल पर लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी; नाकाबंदी कर जांच शुरू
Tue, 25 Nov 2025 08:59 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:59 AM IST
सार
Madhubani News: मधुबनी के जयनगर में बस स्टैंड के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से करीब साढ़े 8 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में जुटी मधुबनी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने हथियार की नोक पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जयनगर बस स्टैंड के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बेला स्थित कमला पुल के निकट पेट्रोल पंप कर्मी दीपक कुमार से करीब साढ़े 8 लाख रुपये लूट लिए।
छापेमारी की जा रही
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जयनगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी बैंक में दिनभर की बिक्री का पैसा जमा करने जा रहा था, उसी दौरान लूट हुई। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए; कार्रवाई से भड़के लोग बोले- अनुशासन समिति फर्जी
विज्ञापन
अपराधी नेपाल की ओर भागने में सफल रहे
मालूम हो कि लूटा गया पैसा प्रभाकर झा के दो पेट्रोल पंपों पदमा और कमला पुल स्थित की बिक्री का था, जिसे कर्मी बैंक में जमा करने जयनगर आया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लूट के बाद अपराधी नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। पुलिस सीमा क्षेत्रों में भी नाकाबंदी कर जांच तेज कर चुकी है।