{"_id":"67a1d5b0403cef75230a667b","slug":"madhubani-news-young-man-stabbed-to-death-in-violent-clash-mother-and-two-sons-arrested-tension-in-area-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हिंसक झड़प में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो बेटों समेत मां गिरफ्तार; इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हिंसक झड़प में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो बेटों समेत मां गिरफ्तार; इलाके में तनाव
Tue, 04 Feb 2025 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:24 PM IST
सार
Madhubani News: पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली में बीती रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक की छुरे से गोदकर हत्या
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 से एक बजे के बीच नोनिया टोली में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दिवंगत रामचंद्र महतो का बेटा डोमा कुमार, एक युवक शंभू कुमार को पकड़कर पीटने लगा। जब उसे बचाने के लिए राम खेलावन प्रसाद के बेटे मनोज कुमार (40) आगे आए, तो डोमा और उसके परिवारवालों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच डोमा कुमार घर के अंदर से छुरा निकाल लाया और मनोज कुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। छुरे से गोद दिए जाने के कारण मनोज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, झगड़े में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या आरोपी डोमा कुमार, उसके भाई विजय कुमार और मां गुलाब देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम
सुबह करीब नौ बजे मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने नगर थाना चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या आरोपियों को पुलिस से उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन के कारण शिवगंगा, वाटसन, महिला महाविद्यालय और सूरी स्कूल परीक्षा केंद्र जाने वाले परीक्षार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालात बिगड़ते देख नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ही सड़क जाम खत्म कराया गया और यातायात बहाल हुआ।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस एहतियातन नजर बनाए हुए है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।