{"_id":"676fea9daf45b466340eb2c1","slug":"madhubani-news-body-of-youth-found-1-5-km-away-from-his-in-laws-house-suspected-to-be-murder-by-beating-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ससुराल से 1.5 किमी दूर मिला युवक का शव, पीट कर हत्या की आशंका; नई बाइक टूटी पड़ी थी और कपड़े बिखरे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ससुराल से 1.5 किमी दूर मिला युवक का शव, पीट कर हत्या की आशंका; नई बाइक टूटी पड़ी थी और कपड़े बिखरे हुए
Sat, 28 Dec 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:40 PM IST
सार
Madhubani News: नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, मृतक की दो शादियों ने मामले को और उलझा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर टूटी हुई नई बाइक और बिखरे हुए कपड़े मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले के नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव निवासी मनीष कुमार (32) का शव सुपौल के नदी थाना क्षेत्र के बेलही वार्ड-2 में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बिखरे मिले कपड़े, जूते और बाइक
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल के पास युवक की हीरो कंपनी की नई बाइक (बिना नंबर प्लेट की) क्षतिग्रस्त स्थिति में मिली। साथ ही मृतक के जूते और कपड़े भी इधर-उधर बिखरे पाए गए। ये संकेत देते हैं कि हत्या के दौरान संघर्ष हुआ होगा।
विज्ञापन
दो शादियों से जुड़ा विवाद और हत्या का संदिग्ध पहलू
मनीष कुमार ने दो शादियां की थीं। पहली शादी लौकही थाना क्षेत्र के कुड़ीबन गांव में हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं। लगभग पांच साल पहले उसने बेलही गांव के बलेल साफी की बेटी के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे उसे एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक दूसरी पत्नी के भाई की हत्या के मामले में प्रेमिका (अब पत्नी) के साथ जेल गया था। वह करीब एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
हत्या से पहले की गतिविधियां
परिजनों के मुताबिक, मनीष ने शुक्रवार की शाम बेलही चौक से मछली खरीदी और घर पहुंचाकर पकड़िया गांव जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव बेलही स्थित ससुराल से 1.5 किमी और अपने घर से करीब पांच किमी दूर सड़क किनारे मिला।
ग्रामीणों में हड़कंप, पुलिस जुटा रही सबूत
शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
हत्या की वजह पर सवाल
मनीष की हत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते हुई? क्या प्रेम-प्रसंग और शादी से जुड़े विवाद हत्या का कारण बने? क्या मनीष का जेल जाना और दूसरी पत्नी के परिवार से विवाद इस वारदात से जुड़ा है?
पुलिस जांच के नतीजे पर टिकी निगाहें
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के पीछे की वजह का खुलासा हो सकता है। घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।