Bihar News: 2000 रुपए के विवाद ने ली हिंसक शक्ल, दो पक्षों में भिड़ंत, तीन गिरफ्तार और कई घायल
मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में ₹2000 के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली चौक के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीपीओ तुरंत पहुंच गए और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोतवाली चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने टाउन थाना को सूचना दी कि कोतवाली चौक पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस टीम और सदर एसडीपीओ करीब 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि विवाद लगभग ₹2000 के लेन-देन को लेकर हुआ था और दोनों पक्ष आपस में चाचा–भतीजा हैं। पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ी वारदात टल गई और वर्तमान में माहौल शांत है।
पहले पक्ष में मोहम्मद सलाम, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद उमर और मोहम्मद अमीर रमजान शामिल हैं, जो सभी कोतवाली चौक, वार्ड संख्या 42, नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दूसरे पक्ष में मोहम्मद इदरीस के पुत्र मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद निजाम का नाम शामिल है, जो बेचन चौक, वार्ड संख्या 42, नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar: सम्राट अशोक की धरती पर बालाजी का आगमन! BR नायडू ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- यह अत्यंत हर्ष का विषय
झड़प में मोहम्मद सलाम, मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद वसीम घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी अमित कुमार को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।