फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Lok Sabha Election 2024: RJD made Lalit Yadav MP candidate from Darbhanga seat

Lok Sabha Election 2024: राजद ने ललित यादव को दरभंगा सीट से बनाया सांसद प्रत्याशी; लगातार छह बार रह चुके MLA

Sun, 24 Mar 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Mar 2024 07:26 PM IST
सार

General Election 2024: राजद ने दरभंगा लोकसभा सीट से छह बार के विधायक रहे ललित यादव को सांसद प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 1995 में ललित यादव ने पहली बार चुनाव जीतकर क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा खत्म कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: RJD made Lalit Yadav MP candidate from Darbhanga seat
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, दरभंगा सांसद उम्मीदवार ललित यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीति परवान चढ़ती जा रही है। दरभंगा लोकसभा सीट से राजद ने ग्रामीण विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव को सिंबल देते हुए लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। ललित यादव इस विधानसभा से छह बार से लगातार विधायक रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र के 2010 में हुए परिसीमन के बावजूद उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। 2020 के विधानसभा चुनाव में दरभंगा राजद की दस विधानसभा सीट में से मात्र एक ग्रामीण विधानसभा से चुनाव जीतकर ललित यादव ने दरभंगा की लाज बचाई थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, ललित यादव ने पहली बार राजद से 1995 में कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले मदन मोहन झा को हरा दिया था। इस तरह यादव ने इलाके में कांग्रेस का दबदबा खत्म कर विधानसभा का चुनाव जीतकर इस इलाके का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया था। उसके बाद से लगातार वह छह बार से चुनाव जीतते रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल, 2020 के विधानसभा चुनाव में दरभंगा ग्रामीण से लगातार छठी बार जीत दर्ज कर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ललित कुमार यादव पहले प्रतिनिधि बन बने थे। आजादी के बाद बनी मनीगाछी विधानसभा क्षेत्र पर 1952 से 1995 कांग्रेस का दबदबा था। इस अवधि में सबसे अधिक कांग्रेस के डॉ. नागेंद्र झा ने 1967 से 1985 तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1985 से 1995 तक डॉ. नागेंद्र झा के बेटे डॉ. मदन मोहन झा विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 1995 में लालू के राजनीतिक प्रभाव के दौरान ललित कुमार यादव पहली बार विधायक बने थे। वर्ष 2010 में चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन में मनीगाछी और दरभंगा सदर प्रखंड को मिलाकर बने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ललित यादव तीसरी बार लगातार जीत दर्ज कर छठी बार विधायक बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed