फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about Madan Sahni bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: चार बार के विधायक मदन सहनी मंत्री के रूप में क्यों पसंद? नीतीश सरकार में भी मिलती रही कुर्सी

Thu, 07 May 2026 12:32 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 12:32 PM IST
सार

Bihar Cabinet: बहादुरपुर विधायक मदन सहनी ने बिहार सरकार में एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। दवा कारोबार से राजनीति में आए मदन सहनी ने पंचायत स्तर से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और लगातार तीन बार विधायक बनने के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।

विज्ञापन
know the facts about Madan Sahni bihar cabinet minister in  samrat choudhary bihar government bihar news
मदन सहनी

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन सहनी को एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मदन सहनी 7 मई को पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। मदन सहनी राजनीति में आने से पहले दवा कारोबार से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ की थी। पहली बार जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वे राजद समर्थित जिला परिषद सदस्य बने और वर्तमान केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के सहयोग से जिला परिषद अध्यक्ष बनाए गए थे।

विज्ञापन


लालटेन कांवड़ यात्रा से बने चर्चा का केंद्र
2010 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी को लेकर मदन सहनी ने दरभंगा से पटना स्थित लालू आवास तक लालटेन कांवड़ यात्रा निकाली थी। इससे वे राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए थे। हालांकि जब राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए। जदयू के टिकट पर बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर वे पहली बार विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


लगातार जीत और मंत्री पद का सफर
मदन सहनी 2010 से लगातार बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। एनडीए की सरकार रही हो या महागठबंधन की, वे लगातार मंत्री पद पर बने रहे हैं। उन्होंने अपने पेशे के रूप में राजनीति को ही अपनाया है। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3.85 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी चल-अचल संपत्ति का मूल्य 3.06 करोड़ रुपये बताया गया है। उन पर 79.6 लाख रुपये का ऋण भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मदन सहनी ने दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुंवर सिंह कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनका जन्म 17 मई 1971 को दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय विंदेश्वर सहनी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।

पंचायत राजनीति से विधानसभा तक
उन्होंने 1992 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पंचायत स्तर की राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। पंचायत सदस्य बनने के बाद वे जिला परिषद सदस्य चुने गए और बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने।

मंत्री के रूप में निभाई अहम जिम्मेदारियां
मदन सहनी पहली बार 2010 में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होकर बिहार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और बिहार सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाए गए। उन्होंने 2015 से 2017 तक इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

समाज कल्याण मंत्री रहते चर्चा में आए
2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वे बहादुरपुर से जदयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 9 फरवरी 2021 से 28 जनवरी 2024 तक उन्होंने बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया। वे युवा विकास, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

इस्तीफे की चेतावनी से मचा था सियासी बवाल
वर्ष 2021 में उन्होंने कथित नौकरशाही हस्तक्षेप और अधिकारियों की मनमानी को लेकर मंत्री पद से इस्तीफा देने की चेतावनी देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए पार्टी में बने रहने का फैसला किया।


2025 में फिर दर्ज की बड़ी जीत
2025 के विधानसभा चुनाव में मदन सहनी ने बहादुरपुर विधानसभा सीट से 96,300 वोट हासिल कर राजद के भोला यादव को 12,011 वोटों से हराया और एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत साबित की। चुनाव के बाद उन्हें बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें: उधर शपथ ग्रहण समाोह, इधर JDU विधायक के भाई के घर पर बिहार पुलिस का इश्तेहार; जानें पूरा मामला

मदन सहनी की राजनीतिक समयरेखा
2025: बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
2025: बहादुरपुर से विधायक निर्वाचित, 96,300 वोट प्राप्त
5 जून 2023: 15 साल पुराने आपराधिक मामले में बरी
जुलाई 2021: नौकरशाही हस्तक्षेप के विरोध में इस्तीफे की चेतावनी
9 फरवरी 2021 - 28 जनवरी 2024: समाज कल्याण मंत्री
2020: बहादुरपुर से विधायक निर्वाचित
2015-2017: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
2015: गौरा बौराम से विधायक निर्वाचित
2010: बहादुरपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित
18 जुलाई 2008 - 28 सितंबर 2010: जिला परिषद अध्यक्ष, दरभंगा
पंचायत राजनीति से राजनीतिक जीवन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed