{"_id":"6697dbc44da6bb4ea106e4d4","slug":"jitan-sahni-case-rjd-leader-uday-narayan-choudhary-raised-questions-on-increasing-crime-in-bihar-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jitan Sahni Case: RJD ने कहा- अपराधियों पर सरकार का कोई इकबाल नहीं, बिहार में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jitan Sahni Case: RJD ने कहा- अपराधियों पर सरकार का कोई इकबाल नहीं, बिहार में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं
Wed, 17 Jul 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:27 PM IST
सार
Jitan Sahni Murder Case: राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ से शासन व्यवस्था फिसल रही है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन कुछ न कुछ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं।
विज्ञापन
राजद नेता उदय नारायण चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की देर रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। बुधवार को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित कई नेताओं ने मुकेश सहनी के पैतृक आवास पहुंचकर मुलाकात कर नीतीश सरकार पर जमकर निशाने पर लिया।
विज्ञापन
उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ से शासन व्यवस्था फिसल रही है। आए दिन कुछ न कुछ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। ये लोग पहले हम लोग पर जंगल राज का आरोप लगाते थे। अब क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं? मुकेश सहनी के पिता की जिस प्रकार निर्मम हत्या की गई है, उसकी व्याख्या ही नहीं की जा सकती है। शासन प्रशासन में भय नाम की कोई चीज नहीं है। इकबाल खत्म हो गया है। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि आम जनता को सुरक्षा की गारंटी दे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव मंगलवार की अहले सुबह मिला था। उसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुशंधान शुरू कर दिया। फिर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल को भी जब्त की थी। वहीं, दूसरी तरफ जिस तालाब में जीतन सहनी का संदूक मिला था। उस तालाब के पानी को बाहर निकाल कर उसकी भी तलाशी ली जा रही है। ताकि हत्या में शामिल हथियार को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन