फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   facebook love marriage betrayal darbhanga ashish yadav case

Bihar: फेसबुक पर हुई दोस्ती, देवघर में शादी और फिर धोखा, झारखंड की युवती को छोड़कर फरार हुआ युवक

Sat, 02 Aug 2025 08:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची/दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची/दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 08:49 PM IST
सार

झारखंड की रहने वाली चंद्रावती की फेसबुक पर 11 जुलाई को समस्तीपुर के आशीष यादव से दोस्ती हुई जो जल्दी ही प्यार में बदली और 24 जुलाई को दोनों ने देवघर में शादी कर ली। शादी के बाद आशीष उसे लेकर दरभंगा आया और किराए के कमरे में रहने लगा।
 

विज्ञापन
facebook love marriage betrayal darbhanga ashish yadav case
दरभंगा की सड़कों पर भटक रही झारखंड की युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्यार शादी तक तो पहुंच गया, लेकिन उसके बाद युवती को मिला सिर्फ धोखा। दरभंगा में झारखंड की एक युवती पिछले तीन दिनों से न्याय की गुहार लगाते हुए भटक रही है। जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली चंद्रावती की 11 जुलाई को फेसबुक पर समस्तीपुर जिले के आशीष यादव से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदली और 24 जुलाई को दोनों ने देवघर में शादी कर ली। शादी के बाद आशीष उसे लेकर 27 जुलाई को दरभंगा आया, जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक मोहल्ले में किराये पर एक कमरा लेकर साथ रहने लगा।
विज्ञापन


लेकिन 2 अगस्त को आशीष "2 मिनट में आता हूं" कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद है। चंद्रावती के अनुसार, आशीष ने शादी के बाद भरोसा दिलाया था कि वह अपने परिवार को मना कर लेगा और फिर उसे अपने गांव समस्तीपुर ले जाएगा। अब तक उसे सिर्फ यह जानकारी है कि आशीष समस्तीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


पढ़ें: चतरा में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू, किसानों को तकनीक, बाजार और योजनाओं से जोड़ने की पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान चंद्रावती दरभंगा की सड़कों पर भटक रही थी, तभी डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे संरक्षण में लेकर महिला थाना को सौंपा। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है और युवक के फेसबुक प्रोफाइल की जांच की जा रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलता है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed