फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Dead body of young man who went to sister in-laws house found hanging from a tree

Bihar News: बहन के ससुराल गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

Thu, 14 Mar 2024 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

Bihar News: जिले के लड़झाघाट थाने के सलहाबुजुर्ग गांव में बहन के ससुराल आये एक युवक का शीशम के पेड़ से लटकता हुआ शव गुरुवार सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गमछा के सहारे पेड़ से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन
Dead body of young man who went to sister in-laws house found hanging from a tree
बहन के ससुराल गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक युवक के मामा रामसागर मुखिया ने बताया कि उनका भांजा 11 मार्च अपने बहनोई के साथ बहन का ससुराल सलहाबुजर्ग गांव गया था। जहां से 12 मार्च को वह जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए गया था। वह 13 मार्च को लौटा था, इसी दौरान गुरुवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि मनीष का शव सलहा बुजुर्ग गांव के एक बगीचा में शीशम के पेड़ से लटक रहा है। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। तब तक शव को लोगों ने नीचे उतार लिया था। हालांकि मृतक के मामा का आरोप है कि उसके भांजा की हत्या किए जाने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया था। हालांकि हत्या किसने और किस कारण से की है इसके बारे में वह कुछ नहीं बताए। 

विज्ञापन


15 दिन पहले पंजाब से लौटा था युवक 
परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष पंजाब में रहता था। 15 दिन पहले ही वह प्रदेश से लौटा था। तब से वह घर पर ही था, 11 मार्च को बहन का ससुराल सलहा बुजुर्ग गया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने क्या कहा
लड़झाघाट थानाध्यक्ष अनिल रजक ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव युवक के ही गमछा के सहारे लटक रहा था। शरीर पर कहीं कोई जख्म नहीं था। हालांकि अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा। वैसे घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed