फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: When girlfriend refused to marry, boyfriend took her to field and slit her throat in front of child

Murder In Love Affair: शादी से इनकार करना भारी पड़ा, आरोपी ने प्रेमिका को खेत ले जाकर बच्चे के सामने रेता गला

Mon, 03 Mar 2025 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले की जांच की गई और आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस ने मधुबनी से मुस्तकीम नदाफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: When girlfriend refused to marry, boyfriend took her to field and slit her throat in front of child
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में आमना खातून की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्या के पीछे प्रेम संबंध और आर्थिक लेन-देन की कहानी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मधुबनी जिले के मो. मुस्तकीम नदाफ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि महिला से उसका पांच सालों से प्रेम संबंध था और उसने उसे दो लाख रुपये भी दिए थे। जब वह शादी के लिए दबाव बना रहा था, तो महिला बार-बार टालमटोल कर रही थी। इसी मानसिक तनाव में आकर उसने इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 
पति की गैरमौजूदगी में महिला से मिलने आता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आमना खातून की शादी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के मो. रसीद से हुई थी, जो सूरत में मजदूरी करता है। घटना के समय भी रसीद सूरत में ही था, जबकि आमना अपने दो साल के बेटे के साथ गांव में रह रही थी। इसी दौरान उसकी नजदीकियां मुस्तकीम नदाफ से बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन

 
27 फरवरी को बुलाया था मिलने, फिर की हत्या
गिरफ्तार आरोपी मो. मुस्तकीम नदाफ ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को आमना ने उसे फोन कर मिलने बुलाया था। जब वह पहुंचा, तो आमना अपने बेटे को लेकर घर से बाहर आई और कमला बांध तक पहुंची। वहां से मुस्तकीम उसे बाइक पर बैठाकर आगे ले गया। फिर बाइक खड़ी कर उसने आमना को गेहूं के खेत में ले जाकर पहले पेट में चाकू मारा, फिर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का बेटा आरोपी के साथ ही था। उसने बच्चे को रसियारी बाजार में छोड़ दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी मधुबनी से गिरफ्तार
बिरौल के एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले की जांच की गई और आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस ने मधुबनी से मुस्तकीम नदाफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि महिला से पांच साल से प्रेम संबंध था और इस दौरान उसने दो लाख रुपये भी दिए थे। शादी के लिए दबाव बनाने पर महिला जब टालमटोल करने लगी, तो उसने उसे खत्म करने की योजना बना ली।

 
आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, महिला के पति और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed