फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Suspicious death of a juvenile prisoner, protest by blocking the road

Bihar News : दरभंगा बाल सुधार गृह में बाल बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छह महीने में तीसरी घटना; उठे सवाल

Sat, 11 Oct 2025 03:12 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

Darbhanga News : दरभंगा बाल सुधार गृह में एक बार फिर दर्दनाक घटना हुई है। एक बाल बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। छह महीने में यह तीसरी आत्महत्या है, जिससे सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।

विज्ञापन
Darbhanga: Suspicious death of a juvenile prisoner, protest by blocking the road
बाल सुधार गृह में मौत के बाद परिजन सड़क पर उतरे, मामले की जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बाल सुधार गृह में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बाल बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पैरा गांव निवासी सकलदेव दास के पुत्र भरत दास के रूप में हुई है। वह मोबाइल चोरी और आगजनी के एक मामले में दरभंगा बाल सुधार गृह में बंद था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


'हमें न्याय चाहिए'
बताया जा रहा है कि यह पिछले छह महीने में तीसरा मामला है जब दरभंगा बाल सुधार गृह में किसी बाल बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बाल सुधार गृह प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। मृतक की चाची अनीता देवी ने कहा कि भरत को आगजनी और मोबाइल चोरी के झूठे मामले में फंसाया गया था। उसने मोबाइल थाना में जमा भी करा दिया था, फिर भी उसे सुधार गृह भेज दिया गया। अब उसकी हत्या कर दी गई है। हमें न्याय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2025 की रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 7 में आगजनी और मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। ग्रामीण पवन महतो की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों सुशील दास उर्फ बिजली, रवि सदा और भरत दास को गिरफ्तार किया था। न्यायिक आदेश पर भरत को बाल सुधार गृह भेजा गया था।


ये भी पढ़ें- Bihar News : चुनाव में 'महागठबंधन’ ने ठुकराया तो AIMIM ने की बड़ी तैयारी, 100 सीटों पर लगाया सियासी दांव

बाथरूम में फंदे से लटका मिला बंदी
शुक्रवार रात भरत का शव बाल सुधार गृह के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। हालांकि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed