{"_id":"65d0b6d0314ac08fab0264c6","slug":"darbhanga-police-arrested-two-youths-with-61-packets-of-brown-sugar-one-absconding-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार; 61 पुड़िया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार; 61 पुड़िया बरामद
Sat, 17 Feb 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:08 PM IST
सार
Darbhanga Hindi News: सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र में सैदनगर स्थित होंडा शोरूम के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया है। गिरफ्तार युवकों के पास से 61 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और उनके पास से बरामद हुई ब्राउन शुगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमीघाट से लहेरियासराय थाना पुलिस ने 61 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। दरअसल, आरोपी गुंजन कुमार राय पिता अर्जुन कुमार राय और गोलू कुमार महतो पिता दिनेश महतो को एकमीघाट दुर्गा मंदिर के सामने लहेरियासराय थाना पुलिस ने सैदनगर से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 61 पुड़िया स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिल रही थी कि सैदनगर होंडा शोरूम के पास कुछ युवक स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। लहेरियासराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी की, जिसमें मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक युवक जो मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र में सैदनगर स्थित होंडा शोरूम के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया है। गिरफ्तार युवकों के पास से 61 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई हैं। इन दोनों से पूछताछ की जा रही कि इस व्यवसाय के तार कहां से जुड़े हैं।
विज्ञापन