Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga nh 27 road accident three friends killed one injured bike hit and run

बिहार में दर्दनाक हादसा: एनएच-27 पर बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत; एक घायल

Wed, 11 Nov 2026 11:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 11:32 AM IST
सार

बिहार के दरभंगा में मब्बी थाना क्षेत्र के NH-27 पर शिवधारा बाजार समिति चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
darbhanga nh 27 road accident three friends killed one injured bike hit and run
मृतकों की फोटो - फोटो : bihar

विस्तार

बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा बाजार समिति चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे घूमने

मृतकों की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित मोमिन टोला निवासी मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बीती रात बाकरगंज मस्जिद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अहले सुबह सभी घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान चारों एक ही बाइक पर सवार होकर एनएच-27 की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

शिवधारा बाजार समिति चौक के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शिवधारा बाजार समिति चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेज दिया गया है। मब्बी थानाध्यक्ष अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटे हैं। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल हादसे में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed