{"_id":"67697fbeba08226d9f0832c3","slug":"darbhanga-news-police-arrested-7-thieves-from-odisha-recovered-rs-4-25-lakh-cash-and-gold-grains-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस ने ओड़िशा के सात चोरों को दबोचा, 4.25 लाख नकदी और सोने के दाने जैसा पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस ने ओड़िशा के सात चोरों को दबोचा, 4.25 लाख नकदी और सोने के दाने जैसा पदार्थ बरामद
Mon, 23 Dec 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:50 PM IST
सार
Darbhanga News: सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सातों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में नकदी और चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद सोने जैसा पदार्थ ठगी के काम में इस्तेमाल होता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। भालपट्टी थाना क्षेत्र में सात चोरों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ओड़िशा के जाजपुर जिले के निवासी हैं और चोरी के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से चार लाख 25 हजार रुपये नकदी, ठगी में इस्तेमाल होने वाला सोने जैसा पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों को ऐसे किया गिरफ्तार
पिछले दिनों भालपट्टी थाना क्षेत्र में 18 और 22 दिसंबर की रात दो बड़े चोरी के मामलों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था। इन मामलों में गृहस्वामी ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लहेरियासराय थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
पुलिस लगातार चोरों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। भालपट्टी थाना क्षेत्र के अदलपुर चौक पर संदिग्ध सामानों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी की कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई।
विज्ञापन
कैसे रचते थे चोरी की साजिश?
पुलिस की पूछताछ में चोरों ने खुलासा किया कि ये लोग दिन में सुनसान घरों की रेकी करते थे। ठगी के लिए वे जेवरात की सफाई के नाम पर लोगों से संपर्क करते और जानकारी जुटाते। रात में यह गैंग सुनसान इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता। बरामद 4.25 लाख रुपये के बारे में चोरों ने बताया कि यह रकम चोरी के सामान बेचने से मिली है। इनके कुछ साथी चोरी का सामान लेकर ओड़िशा लौट गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और डीएसपी का बयान
सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सातों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में नकदी और चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद सोने जैसा पदार्थ ठगी के काम में इस्तेमाल होता था। डीएसपी ने कहा कि चोरों का गिरोह पहले भी दरभंगा में सक्रिय रहा है। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम काम कर रही थी। कुछ चोर ओड़िशा लौट चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम भेजी जा रही है।
पहले भी पकड़े गए थे ओड़िशा के चोर
डीएसपी ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब ओड़िशा के चोरों का गिरोह दरभंगा में सक्रिय पाया गया हो। पांच-छह महीने पहले लहेरियासराय थाना पुलिस ने भी उड़ीसा के दो चोरों को गिरफ्तार किया था।