फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Cousin murdered in land dispute and body thrown in river, identified after 4 days by clothes

Bihar News: चचेरे भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका, चार दिन बाद कपड़ों से हुई पहचान; हत्या की वजह आई सामने

Tue, 19 Nov 2024 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

Darbhanga News: बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मब्बी थानाक्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में रखा गया था। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Darbhanga News: Cousin murdered in land dispute and body thrown in river, identified after 4 days by clothes
शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में जमीन के विवाद में भाई ने भाई का खून कर दिया। जाले थानाक्षेत्र के केतुका गांव में जमीनी विवाद के कारण पिंटू यादव (30) की हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया था। चार दिनों तक लापता रहे पिंटू का शव डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था, जिसे परिजनों ने उसके कपड़ों से पहचाना। इस घटना से मृतक के घर में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम हाउस में मिला सड़ा-गला शव
जानकारी के मुताबिक, मृतक पिंटू यादव का अपने चचेरे भाई मनोज यादव से जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर को लेकर 15 नवंबर की सुबह विवाद हुआ था। उसी शाम से पिंटू लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चार दिन बाद डीएमसीएच से मिली सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। फिर पोस्टमार्टम हाउस में सड़े-गले शव को पिंटू के कपड़ों के आधार पर पहचाना। 
विज्ञापन

 
परिवार का आरोप और विवाद का कारण 
मृतक के बहनोई मिथिलेश यादव ने बताया कि पिंटू के पिता राजेश्वर यादव और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। 15 नवंबर को विवाद के बाद पिंटू की हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पोस्टमार्टम के दौरान हंगामा
डीएमसीएच में शव की पहचान होने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों और आरोपियों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

 
वहीं, बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मब्बी थानाक्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में रखा गया था। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जाले थाना पुलिस को मामले से संबंधित सभी कागजात सौंपे जा रहे हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है। 
 
पिंटू यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed