फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: 345 boxes of illegal foreign liquor seized from UP number truck, two smugglers arrested

Bihar News: यूपी के नंबर वाले ट्रक से अवैध विदेशी शराब की 345 पेटियां जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 09:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:34 PM IST
सार

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि ट्रक से बरामद शराब की मात्रा 3026 लीटर है। यह विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
Darbhanga News: 345 boxes of illegal foreign liquor seized from UP number truck, two smugglers arrested
ट्रक से जब्त की गई शराब और पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के मब्बी थानाक्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 345 कार्टून अवैध विदेशी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस ट्रक के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह शराब दिल्ली से लाई जा रही थी और बिहार में खपाने की योजना थी।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
दरभंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि मब्बी थानाक्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इसके बाद मब्बी थानाध्यक्ष ने तत्काल सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान, पुलिस ने यूपी नंबर (UP16HT-7842) की एक ट्रक को रोका। पुलिस की जांच में ट्रक से 345 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

 
भागने की कोशिश कर रहे थे तस्कर
पुलिस जांच के दौरान, शराब से लदा ट्रक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पीछा करके पकड़ लिया। इसके साथ ही ट्रक में मौजूद दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिल्ली के नांगलोई थानाक्षेत्र के नेहाल विहार निवासी मो. नौशाद आलम और मधुबनी जिले के बिस्फी थानाक्षेत्र के गढोल गांव निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3026 लीटर अवैध शराब जब्त
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि ट्रक से बरामद शराब की मात्रा 3026 लीटर है। यह विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
 
शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर अन्य राज्यों से शराब लाकर यहां खपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते यह बड़ी खेप पकड़ी गई।

 
एसएसपी रेड्डी ने कहा कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर चलाए जा रहे अभियानों में अभी तक कई बड़ी गिरफ्तारियां और जब्तियां हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed