फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Murder of youth who had gone to birthday party, police detained accused friend, his mother-sister

Bihar Crime: बर्थडे पार्टी में गए युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी दोस्त, उसकी मां और बहन को हिरासत में लिया

Sun, 05 May 2024 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 May 2024 06:13 PM IST
सार

Darbhanga Crime: मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि सुमित रंजन ने अपने दोस्तों, मां और बहन के साथ मिलकर मेरे बेटे बबलू की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Darbhanga: Murder of youth who had gone to birthday party, police detained accused friend, his mother-sister
मृतक बबलू कुमार का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया था मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक का शव बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा चौक के पास अब्दुल्लाहपुर सड़क किनारे फेंका मिला है। हत्यारों ने युवक के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जला दिया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धोईघाट मिश्रोलिया निवासी बबलू कुमार (24) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में इंदिरा कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बबलू कुमार अपने दोस्त सुमित रंजन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक पर दो दिन पहले गया था। लेकिन रात को काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बबलू ने कहा कि सुबह घर लौटेंगे। लेकिन सुबह को बबलू का मोबाइल बंद (स्विच ऑफ) आया तो परिजनों की आशंका बढ़ गई। मृतक के पिता जयप्रकाश गुप्ता और उनकी पत्नी ने सुमित के घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया तो सुमित की मां और बहन ने बताया कि वह अन्य दोस्तों के साथ कहां गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन


मृतक बबलू के परिजनों ने बताया कि इस बीच उसके बेटे के मोबाइल से घर के नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि बबूल के साथ सुमित रंजन, बंगाली टोला के अभिषेक सौरभ, सैदनगर के शिवम राउत, बरहेता निवासी अंकित कुमार सहित एक गोपू साथ में था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पूर्ण विश्वास है कि सुमित रंजन ने अपने दोस्तों, मां और बहन के साथ मिलकर मेरे बेटे बबलू की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद मृतक के परिजनों ने लहेरियासराय थाने में शुक्रवार को ही हत्या की आशंका जताते हुए सुमित रंजन सहित उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुमित की मां और बहन को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed