फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga jale district cricket tournament 2025 final shreyasi singh announces cricket stadium motihari wins

Bihar News: इस जिले को मिला बड़ा तोहफा, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह ने किया क्रिकेट स्टेडियम निर्माण का ऐलान

Tue, 23 Dec 2025 07:42 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 07:42 AM IST
सार

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में आयोजित काजी मौलाना मुजाहिद उल इस्लाम मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला भव्य रूप से संपन्न हुआ। फाइनल का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह ने किया।

विज्ञापन
darbhanga jale district cricket tournament 2025 final shreyasi singh announces cricket stadium motihari wins
बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में आयोजित काजी मौलाना मुजाहिद उल इस्लाम मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयशी सिंह ने किया। दरभंगा पहुंचने पर पूर्व मंत्री सह जाले विधायक डॉ. जीवेश कुमार मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने खेल मंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर खेल मंत्री ने जाले की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम जाले की पावन धरती से यह घोषणा करते हैं कि यहां एक अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।” मंत्री की इस घोषणा के साथ ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और जाले विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


खेल मंत्री की मौजूदगी में खेले गए फाइनल मुकाबले में मोतिहारी और समस्तीपुर की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में मोतिहारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 28 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मोतिहारी की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित और प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया। वहीं समस्तीपुर की टीम अंत तक संघर्ष करती रही और मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  जीएमसीएच में बवाल, रसोई में काम कर रहीं जीविका दीदियों से जूनियर डॉक्टरों की मारपीट; कई घायल

फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयशी सिंह एवं पूर्व मंत्री सह जाले विधायक डॉ. जीवेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की जमकर सराहना की। टूर्नामेंट का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजकों के सामूहिक प्रयास से यह प्रतियोगिता यादगार बन गई। वहीं जाले में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की घोषणा ने इस आयोजन की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed