{"_id":"66f976703c6b63e6da088555","slug":"darbhanga-flood-kosi-river-water-is-passing-over-embankment-villagers-scared-due-to-50-meter-erosion-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood: दरभंगा में कोसी नदी का पानी तटबंध के ऊपर से गुजर रहा, 50 मीटर के कटाव से ग्रामीणों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood: दरभंगा में कोसी नदी का पानी तटबंध के ऊपर से गुजर रहा, 50 मीटर के कटाव से ग्रामीणों में भय
Sun, 29 Sep 2024 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:17 PM IST
सार
Darbhanga Flood: स्थानीय ग्रामीण धर्मेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है, जिससे तटबंध के ऊपर से पानी बह रहा है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए अत्यधिक डरावनी है और लोग अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी की वजह से ग्रामीण गांव छोड़ने को हुए मजबूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के जमालपुर तेतरी गांव में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। कोसी बैराज से छोड़े गए छह लाख क्यूसेक पानी का सीधा प्रभाव इस इलाके पर दिखाई दे रहा है। तटबंध के ऊपर से गुजर रहे पानी और 50 मीटर तटबंध में हो रहे कटाव के कारण ग्रामीणों में डर और हड़कंप मच गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपने सामानों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
तटबंध की स्थिति चिंताजनक
जानकारी के मुताबिक, जमालपुर थानाक्षेत्र के तेतरी गांव में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। दिनभर में जलस्तर बढ़कर तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे बाढ़ का पानी गांव में घुस गया। तटबंध में रिसाव और कटाव के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि, जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तटबंध को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन देर शाम तक तटबंध के ऊपर से गुजरते पानी को रोकने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में भय और हड़कंप
स्थानीय ग्रामीण धर्मेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है, जिससे तटबंध के ऊपर से पानी बह रहा है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए अत्यधिक डरावनी है और लोग अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम लगातार तटबंध को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आई है।
विज्ञापन