फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga Crime News Bangladeshi Woman Sent Home in Prostitution Case after Court Judgment Bihar

Bihar: वेश्यावृत्ति मामले में बांग्लादेशी महिला को भेजा गया स्वदेश, कोर्ट ने दिया था निर्देश; ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 28 Jul 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

Darbhanga News: वेश्यावृत्ति मामले में गिरफ्तार की गई बांगलादेशी महिला सहित गिरफ्तार बंगाल की महिलाओं को दरभंगा पुलिस कोर्ट के निर्देश उनके परिजनों के हवाले करने के लिए निकल गई है। जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र से एक बंगलादेशी महिला सहित पांच लोगों को वैश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
 

विज्ञापन
Darbhanga Crime News Bangladeshi Woman Sent Home in Prostitution Case after Court Judgment Bihar
बांग्लादेशी महिला को भेजा गया स्वदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में हुए बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे में पुलिस अभिरक्षा में ली गयी बांग्लादेशी महिला सहित एक अन्य महिला को कोर्ट दरभंगा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां न्यायालय में 183 के तहत बयान दर्ज कराया। उसके बाद न्यायालय ने दोनों महिलाओं को उसके परिजनों तक पहुचाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया गया। वहीं बांग्लादेशी महिला सहित एक पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी की रहने वाली महिला को उनके परिजनों तक पहुंचाने का आदेश दिया है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा थाना के दो एसआई के साथ उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी महिला के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली एक अन्य महिला को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। छापेमारी के दौरान इन दोनों महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर इन्हें अपने घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लहेरियासराय थाना की एसआई अर्चना सिंह एवं एसआई अमित कुमार को इन्हें सुरक्षित इनके गंतव्य तक पहुंचाने केलिए इनके साथ भेजा गया है। बांग्लादेशी महिला को बॉर्डर पर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed