{"_id":"65e2e44819eeac6469061550","slug":"darbhanga-crime-hotel-owner-accused-of-strangulating-the-employee-to-death-bihar-police-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: होटल कर्मी की बेरहमी से हत्या; मालिक पर वहशी तरीके से जान लेने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: होटल कर्मी की बेरहमी से हत्या; मालिक पर वहशी तरीके से जान लेने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 02 Mar 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:03 PM IST
सार
Darbhanga Hindi News: मृतक की मां ने बताया कि मुझे देर रात होटल के मालिक ने सोनू की तबीयत खराब होने की सूचना देकर डीएमसीएच आने को कहा था। जब मैं वहां पहुंची तो मेरे बेटे का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या का आरोप परिजनों ने होटल मालिक रामबाबू गुप्ता पर लगाया है। सूचना मिलने के बाद बेंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मामले की तहकीकात करने में जुटते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू (17) करीब एक वर्ष से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित महालक्ष्मी स्वीट्स में काम किया करता था। वह वहीं रहा करता था। बीती रात होटल मालिक के बेटे ने मृतक की मां को फोन कर कहा कि उसके बेटे की तबीयत बहुत खराब है, आप लोग डीएमसीएच पहुंचिए। इसके बाद सोनू की मां अपने अन्य परिजनों के साथ डीएमसीएच पहुंची। तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
मृतक की मां अंजली देवी ने बताया कि सोनू होटल मालिक के यहां ही रहकर काम किया करता था। कल रात करीब 12 बजे होटल मालिक के बेटे का फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो होटल का कोई भी आदमी वहां मौजूद नहीं था। बल्कि मेरे बेटे का शव वहां पड़ा हुआ था। उसके गले दाग के गहरे निसान थे। उन्होंने होटल मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन