{"_id":"6786654e54eaa769f1075a19","slug":"darbhanga-airport-12-flights-cancelled-due-to-dense-fog-ils-also-a-reason-passengers-faced-a-lot-of-trouble-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद्द, ILS भी एक वजह; यात्रियों को हुई भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद्द, ILS भी एक वजह; यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Tue, 14 Jan 2025 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Jan 2025 06:53 PM IST
सार
Darbhanga airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द हुई उड़ानों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर अब तक इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम स्थापित नहीं हो पाया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में मंगलवार को घने कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानें पूरी तरह से प्रभावित हो गईं। खराब मौसम और कोहरे के कारण एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जहां कड़ी धूप के कारण यात्रियों ने हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक किए थे। वहीं, मंगलवार को अचानक खराब मौसम के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल से फ्लाइट्स के लिए क्लियरेंस नहीं मिल सका और इस वजह से कई उड़ानें रद्द हो गईं।
विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट्स रद्द
दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट एसजी 950, नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स एसजी 751 और 6E 360, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट 6E 7234, बेंगलुरु से एसजी 327 और हैदराबाद से 6E 537 उड़ानें रद्द हो गईं। यह उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को बहुत अधिक असुविधा हुई, क्योंकि वे दूर-दूर से एयरपोर्ट पहुंचे थे। खासकर सीमांचल, कोसी, तिरहुत और नेपाल से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लैंडिंग की व्यवस्था न होने से रद्द हुई उड़ानें
दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरे के दौरान विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कोई सुविधाजनक व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। कोहरे के कारण पायलट के लिए दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे विमान को लैंडिंग के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। दरभंगा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS) की स्थापना का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जो विमानों की सुरक्षित लैंडिंग में मदद करता है।
विज्ञापन
क्या है इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम?
इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS) एक तकनीकी प्रणाली है जो विमानों को रनवे तक सुरक्षित रूप से पहुंचने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह सिस्टम रेडियो संकेतों और उच्च तीव्रता के प्रकाश का उपयोग करता है, जो खराब मौसम और कम दृश्यता के दौरान विमानों को सही मार्ग दिखाने में मदद करता है। फिलहाल, दरभंगा एयरपोर्ट पर इस प्रणाली की कमी के कारण विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ में समस्या आ रही है। यह स्थिति यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है, क्योंकि इससे क्षेत्र के हवाई परिवहन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।