{"_id":"67c07680177ba1d31d056f1b","slug":"crime-in-bihar-shot-fired-in-dispute-between-friends-in-darbhanga-one-dead-and-another-seriously-injured-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: दोस्तों के बीच विवाद में चली गोली, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, आरोपी पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: दोस्तों के बीच विवाद में चली गोली, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Thu, 27 Feb 2025 07:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:58 PM IST
सार
Bihar Shot fired: दोस्तों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। इस दौरान एक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित मठारही गांव में दोस्तों के विवाद के दौरान गोली चल गई, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना में मृत युवक की पहचान रामबालक यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की देवसगुन यादव के पुत्र सूचित यादव के रूप में हुई है। हालांकि, बहेड़ी थाना की पुलिस ने गोली चलाने वाले मणिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के मौके पर मृत राजा यादव के स्कॉर्पियो से तीनों दोस्त बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। लौटने के बाद मृतक राजा यादव और घायल सचित कुमार एक साथ ही मृतक के घर पर खाना खाया था। जबकि बाहर खड़े तीसरे दोस्त के बुलावा का संदेश लेकर गया था। जहां तीसरे दोस्त हत्या का आरोपी संजय यादव के पुत्र मणिकांत यादव ने किसी विवाद में गोली चलाई और एक दोस्त की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे दोस्त की बांह में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आरोपी मणिकांत यादव ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। जो राजा यादव के पेट में जाकर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे दोस्त सूचित यादव के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाना की पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में लगी है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मणिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन