{"_id":"679b8083ca44f2bb1806a856","slug":"crime-in-bihar-retired-railway-employee-beaten-to-death-in-land-dispute-in-darbhanga-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: जमीन विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी की पीट-पीट कर हत्या, पत्नी से पूछताछ में जुटे डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: जमीन विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी की पीट-पीट कर हत्या, पत्नी से पूछताछ में जुटे डीएसपी
Thu, 30 Jan 2025 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:07 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद के दौरान एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने मृतक की पत्नी से पूछताछ कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी श्यामसुंदर साह की आज अपने जमीन का कब्जा लेने के दौरान लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उनके पति श्यामसुंदर साह ने रहमगंज मोहल्ले में गीता देवी से एक मकान जमीन सहित खरीदा था। इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए कई बार थाना पुलिस करने के बाद भी गीता देवी के पुत्र जयप्रकाश खटीक कब्जा जमाए हुआ था। आज इसी मकान को कब्जे में लेने के लिए हमारे पति गए थे। जहां पहले से मौजूद जयप्रकाश खटीक और उनके पुत्र गौड़ी खटीक और शुभम ने मेरे पति के साथ मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गीता देवी से खरीदे गए मकान पर कब्जा लेने के लिए गए थे। जहां पहले से मौजूद गीता देवी के पुत्र जयप्रकाश खटीक और उनके पुत्र के द्वारा पिटाई से जख्मी हो गए थे। डीएमसीएच में इलाज के दौरान श्याम सुंदर साह की मौत हो गई है। फिलहाल, पत्नी से पूछताछ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन