फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Clashes in Tejashwi Yadav's convoy: Security personnel assault AIMIM workers

Bihar News: तेजस्वी यादव के सुरक्षा कर्मियों ने AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 20 Sep 2025 09:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 09:39 AM IST
सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। घटना के दौरान AIMIM नेता अख्तर शहंशाह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Clashes in Tejashwi Yadav's convoy: Security personnel assault AIMIM workers
बिहार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले में झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा के दौरान कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में उनके काफिले और AIMIM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान AIMIM के नेता अख्तर शहंशाह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उनकी दाहिनी पैर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


काफिले के स्वागत के दौरान हुई झड़प

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव का काफिला सहरसा से समस्तीपुर की ओर जा रहा था और बिरौल कोठी पुल के पास स्वागत कर रहे थे। इस दौरान AIMIM कार्यकर्ता अपनी पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। सुरक्षाकर्मियों ने काफिले को भीड़ से निकालने का प्रयास किया, जिसमें अख्तर शहंशाह घायल हो गए। झड़प के दौरान तेजस्वी यादव के बैनर और पोस्टर भी फाड़ दिए गए।
विज्ञापन


पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


AIMIM कार्यकर्ताओं ने लगाया ये आरोप

घायल अख्तर शहंशाह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुसलमानों का केवल राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिना रुके काफिले से आगे बढ़ गए और किसी के साथ संवाद नहीं किया। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने बिरौल के कोठी पुल के पास सड़क जाम किया और बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। अख्तर शहंशाह को पहले बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed