फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bullying of the Chowkidar of Harlakhi Police Station

Bihar News: हरलाखी थाने के चौकीदार की दंबगई, नाबालिग को बनाया बंधक; जानें पूरा मामला

Sun, 05 Jan 2025 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

Bihar News: एक चौकीदार ने वर्दी की हनक दिखाते हुए एक नाबालिग को बंधक बना लिया है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र की है। 
 

विज्ञापन
Bullying of the Chowkidar of Harlakhi Police Station
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव निवासी चौकीदार जीवछ मंडल व उसके पुत्र सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोहपुर गांव निवासी दीपक चौधरी का आरोप है कि विगत एक जनवरी को उसका नाबालिग पुत्र अपने दोस्त के साथ गांव के बगल में आम के बगीचे में पिकनिक मनाने गया हुआ था। इसी क्रम में हरलाखी थाने की चौकीदार जीवछ मंडल, उसका पुत्र प्रमोद मंडल, रजनीश कुमार मंडल, सुबोध मंडल, रामानंद मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नाबालिग को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर घर ले गए।
विज्ञापन


बच्चे के बंधक बनाने की सूचना पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पीड़ित परिजन के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर नाबालिग को बंधक से छुड़ाया गया। नाबालिग को रस्सी में बंधक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी जख्मियों का इलाज सीएचसी उमगांव में कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed