फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Biharnews:Husband arrested wife's obscene photos videos viral

Bihar: पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, साइबर डीएसपी की बड़ी कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 08:56 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 08:56 PM IST
सार

दरभंगा में पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब एक वर्ष से फरार आरोपी को छापेमारी कर पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Biharnews:Husband arrested wife's obscene photos videos viral
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना कांड संख्या 38/25 में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार झा, निवासी मानपुर गांव, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी ने अपनी ही पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। पीड़िता ने दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी की नग्न तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित कर रहा था। इतना ही नहीं, वह अन्य लड़कियों के फोटो और वीडियो भी शेयर करता था। इस संबंध में उसकी पत्नी अर्चना देवी ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमला, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी

शिकायत के आधार पर साइबर डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। बताया गया कि आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार था और मुंबई में रह रहा था। हाल ही में उसके गृह जिला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

साइबर अपर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायतों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है।

वहीं साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार की घटना होने पर मानसिक तनाव में न आएं, बल्कि तुरंत संबंधित थाना या साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आईडी बनाकर इस तरह के अपराध करने वालों तक भी पुलिस पहुंचती है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed