फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Teenage girl strangled to death in Samastipur; body found in field near toddy shop behind petrol pump

Bihar News: किशोरी की गला घोंटकर हत्या; पेट्रोल पंप के पीछे ताड़ीखाने के पास खेत में मिला शव

Tue, 12 Mar 2024 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

Samastipur News: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद वह खुद भी घटनास्थल पर गए थे। किशोरी के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। किशोरी के गले पर राउंड में गला घोंटे जाने का निशान मिला है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar: Teenage girl strangled to death in Samastipur; body found in field near toddy shop behind petrol pump
मृतका चांदनी कुमारी तथा शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव में मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप के पीछे ताड़ी दुकान के पास एक किशोरी का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी की हत्या गला घोंटकर की गई है। उसके गले पर निशान भी पाए गए हैं। मृतका की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही वार्ड एक निवासी कैलाश शाह की बेटी चांदनी कुमारी (15) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के ही लोगों से दुश्मनी के कारण किशोरी की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन सोमवार को मां के साथ खेत में सरसों काटने के लिए गई थी। शाम को कुछ सरसों बची हुई थी जिस कारण मां सब्जी लाने और बाकी सरसों काटकर घर आने की बात कहकर वहां से निकल गई। देर शाम को मां जब सब्जी लेकर लौटी तो चांदनी को घर पर नहीं देखा। इसके बाद चांदनी की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के लोग पेट्रोल पंप के पीछे खेत की ओर गए तो चांदनी का शव देखा। चांदनी के गले पर दाग पाया गया, जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। फिर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन


चांदनी के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही संतोष महतो और सोमवार महतो से पूर्व से विवाद चला आ रहा था। उसे शक है कि उनकी बहन को उन लोगों ने ही मिलकर मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद वह खुद भी घटनास्थल पर गए थे। किशोरी के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। किशोरी के गले पर राउंड में गला घोंटे जाने का निशान मिला है। परिवार वालों ने भी गांव के ही कुछ लोगों पर पूर्व के विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


उन्होंने कहा कि चूंकि किशोरी के गले पर दाग के अलावा शरीर में कहीं भी कोई अन्य जख्म का निशान नहीं पाया गया है। इसलिए परिवार वालों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed