फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   bihar samastipur woman assaulted thrown out for not having son

Bihar News: समस्तीपुर में महिला को बेटे न होने पर घर से निकाला, सास ननद पर मारपीट का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 11:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 11:06 AM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले के कोरवड्डा गांव में एक 25 वर्षीय महिला मनीषा कुमारी को बेटे की चाह में सास और ननद ने बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
bihar samastipur woman assaulted thrown out for not having son
पुलिस कर्मी के साथ पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरवड्डा गांव में बेटे की चाह में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा कुमारी (25 वर्ष), जो कोरवड्डा गांव निवासी चुनचुन पासवान की पत्नी है, को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मनीषा का कहना है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी और उसकी 9 साल की एक बेटी है। लेकिन बेटे की कमी को लेकर उसकी सास और ननद लगातार उसे ताना देती थीं और मारपीट भी करती थीं। शुक्रवार को मामला उस वक्त गंभीर हो गया जब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सास और ननद उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देती थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; दो बाइक पर पांच नहीं छह थे अपराधी, पारस में घुसकर 36 गोलियां मारी; जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई सुरेंद्र झा ने बताया कि घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का पति समस्तीपुर में रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed