{"_id":"6751a5d7d1f024854d0ce9ab","slug":"bihar-protests-in-darbhanga-samastipur-and-saharsa-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में दरभंगा, समस्तीपुर व सहरसा में प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में दरभंगा, समस्तीपुर व सहरसा में प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा
Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/समस्तीपुर/सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/समस्तीपुर/सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा जिले में आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दरभंगा में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में दरभंगा जिले में सनातन धर्म संघर्ष समिति के द्वारा विशाल आक्रोश मार्च पदयात्रा निकाला गया। जो मनोकामना मंदिर से निकलकर कर्पूरी चौक तक गई। इस यात्रा में भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा सहित सैकड़ों लोग इस आक्रोश पूर्ण पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों सरकार विरोधी पोस्टर बैनर कट आउट लेकर बांग्लादेश की सरकार का विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
इस पदयात्रा में शामिल नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सिक्ख इसाईयों के साथ बांग्लादेशी की सरकार जिस प्रकार से क्रूरता कर रही है। वह भारत के लोगों को बर्दाश्त नहीं। अविलंब बांग्लादेश की सरकार अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बांग्लादेश में सुरक्षा मुहैया कराए। इस आक्रोश पूर्ण पदयात्रा के संयोजक राजीव कुमार मधुकर ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार अगर हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को शीघ्र सुरक्षा मुहैया नहीं कराती है तो दरभंगा में ही नहीं पूरे देश में सनातनियों के द्वारा आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मामला शांत नहीं हुआ तो सनातन धर्म को मानने वाले युवा भारत से बांग्लादेश की ओर चल पड़े तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। हम आज के आक्रोशपूर्ण पदयात्रा के माध्यम से बांग्लादेश की सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि सरकार होश में आए और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सिक्ख इसाईयों को अविलंब सुरक्षा प्रदान करने का काम करे। इस पदयात्रा जिला के कई अन्य संगठन के लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
समस्तीपुर में जुलूस निकालकर जताया विरोध
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को सनातन समाज के बैनर तले लोगों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला एवं कलेक्ट्रेट के सामने सभा की। सरकारी बस पड़ाव से शुरू हुए जुलूस में लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः सरकारी बस पड़ाव पहुंचे।
अध्यक्षीय संबोधन में हीरा झा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले हत्या, लूट और आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है। संपूर्ण सनातन समाज इसकी भर्त्सना करता है। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं। विवशतावश बांग्लादेश के हिंदुओं द्वारा संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक पद्धति से उठाई गई आवाज को दबाने के लिए उन्हीं पर अन्याय और अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है।
सभा के दौरान विनय कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण सनातन समाज भारत सरकार से भी यह आवाह्न करता है कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के प्रयासों को हर संभव जारी रखें। इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाएं। नीतीश राज ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में भारत तथा वैश्विक समुदाय एवं संस्थाएं बांग्लादेश के पीड़ितों के साथ खड़े होकर अपना समर्थन प्रकट करना चाहिए। अपनी-अपनी सरकारों से इसके लिए हर संभव प्रयासों की मांग करना विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए आवश्यक है। सभा की समाप्ति के बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मौके पर विशाल गौतम, युवराज कुमार, उपेंद्र पाठक, राकेश रोशन, रामविनोद प्रसाद, नंदनम कुमार, अमरेश कुमार, केशव कुमार, विक्की चौधरी, बादल सिंह, रोशन झा, कन्हाई प्रेमी, मुकेश कुमार, देवेंद्र चौरसिया, दीपक यादव, अमन कुमार, अजय प्रताप, प्रशांत झा, अरविंद कुशवाहा आदि सैकड़ों सनातनी मौजूद रहे।
सहरसा में पुतला दहन
बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के विरोध में शहर के शंकर चौक पर भाजपा नेत्री लाजवंती झा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते लोगों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके के चुनी हुई शेख हसीना के सरकार को अपदस्थ कर जमाते इस्लामी के बैनर तले अलोकतांत्रिक मो. युनुस की सरकार के संरक्षण में बांग्लादेश में हिंदुओं पर भीषण अत्याचार, हिंसा, आगजनी, मानवता को शर्मसार करने वाली सभी निंदनीय कार्यों में लगातार वहां की सेना और पुलिस के साथ-साथ स्थानीय कट्टरपंथी पराकाष्ठा पार कर चुके हैं। इस्कॉन के पृष्ठ को बंदी बनाया गया, सभी मंदिर एवं हिंदू धर्म स्थल को तोड़ा जा रहा है।
इजरायल से भी घृणित कार्य को दिया जा रहा है अंजाम
लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इजरायल में जो सात अक्तूबर 2023 को हमास द्वारा क्रूर, घृणित हिंसा का जघन्य अपराध किया गया था। उससे कहीं अधिक घृणित और जघन्य हिंसा पिछले तीन महीने से हिंदुओं के विरुद्ध वहां जारी है। पिता के सामने बेटी से बलात्कार, पति के सामने पत्नी से बलात्कार, भाई के सामने बहन से बलात्कार, बेटे के सामने मां से बलात्कार, समस्त हिंदू समाज के घरों को जलाना, साधु संतों को गिरफ्तार कर अमानवीय यातनाएं दी जा रही हैं।
कब तक सहेगा यातना
उन्होंने कहा कि कोई आवाज हिंदुओं के समर्थन में नहीं उठा रहा है। राजद, सपा, कांग्रेस फिलिस्तीन के समर्थन में, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे क्रूर हिंसा के विरोध में विश्व की चौथी सबसे बड़ी सेना हाथ पर हाथ रख तमाशा देख रही है। आखिर कब तक हिंदू विभाजन, मोपला, कश्मीर, पाकिस्तान और बांग्लादेश में यातना, अमानवीय हिंसा और बेइज्जती सहेगा। बांग्लादेशी सरकार द्वारा प्रायोजित हिंदू जिनेसाइड का जमकर विरोध किया गया एवं बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में आक्रोश व्यक्त किया गया।