{"_id":"67c04976944b39b44002cce4","slug":"bihar-politics-nda-showed-strength-through-samastipur-workers-conference-dilip-jaiswal-claimed-form-government-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एनडीए ने दिखाई ताकत, दिलीप जायसवाल ने सरकार बनने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एनडीए ने दिखाई ताकत, दिलीप जायसवाल ने सरकार बनने का किया दावा
Thu, 27 Feb 2025 04:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:46 PM IST
सार
NDA Workers Conference: कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एनडीए ने अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीए का यह कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज है। बगहा से शुरू होकर यह सफर समस्तीपुर पहुंचा है। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब कोई चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने का इंतजार न करें, आज से ही क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। आप जान लें कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। यह बातें गुरुवार को समस्तीपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं की चट्टानी एकता तो है ही, अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी चट्टानी एकता दिखाई है। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनना तय है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इसी को दर्शाया गया है। इस सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। आने वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ एनडीए का होगा, यहां से विपक्ष का खाता भी नहीं खुल पाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान समस्तीपुर के एनडीए के कार्यकर्ताओं ने मुझे बेटी बनाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इसी तरह आने वाला विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट एनडीए को देकर बिहार में एक बार दोबार नीतीश सरकार बनाएं। यह बिहार के विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भी एकजुट हैं। आज यहां की भीड़ ने एकजुटता का परिचय दिया है तो अब कोई संकोच नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता समस्तीपुर की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित कराएं। उन्होंने पिछले दिनों लोकसभा में पेश हुए बजट की चर्चा करते हुए कहा कि जब यह बजट आया तो लोग कहने लगे कि यह बिहार का बजट है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाडला कहा तो इस लिहाज से अब पूरा बिहार उनका लाडला है तो आप जान लें, अब विकास का विकास होगा।
इस कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा बहा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा के विधायक राजेश कुमार, वीरेंद्र पासवान, एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी समेत पूर्व सांसद सदस्य में देवी एवं घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने की। संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय कर रहे थे।