फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Case filed against Jale Congress candidate under SC/ST Act, BJP candidate driver alleges

Bihar Politics: जाले के कांग्रेस उम्मीदवार पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज, BJP प्रत्याशी के ड्राइवर ने लगाया आरोप

Thu, 23 Oct 2025 09:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

Bihar Election: शिकायत में शंकर पासवान ने बताया कि वह पार्टी के प्रचार सामग्री को लेकर अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी ऋषि मिश्रा और उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। 

विज्ञापन
Bihar Politics: Case filed against Jale Congress candidate under SC/ST Act, BJP candidate driver alleges
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाले से भाजपा उम्मीदवार  के वाहन चालक शंकर पासवान ने कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा सहित पांच लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में शंकर पासवान ने बताया कि वह पार्टी के प्रचार सामग्री को लेकर अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी ऋषि मिश्रा और उनके समर्थक चंदन कुमार, अमरजीत कुमार, लोकेश यादववंशी, विपिन राय सहित लगभग 20-25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर जाले थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर पासवान को सुरक्षित छुड़ाया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।बताया गया है कि 21 अक्टूबर को जाले विधानसभा के मस्सा बाजार में भाजपा का प्रचार सामग्री ले जा रही स्कॉर्पियो को कांग्रेस उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने रोक लिया था। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने स्पष्ट किया था कि सभी सामानों के बिल उपलब्ध हैं और कुल मूल्य 10,000 रुपये से कम है, जो चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अंदर आता है।

विज्ञापन


पढे़ं; नबीनगर के पूर्व विधायक के साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा, चुनाव से पहले जदयू को दूसरा बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

जाले थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में किस दिशा में कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed