फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Notice to Minister Hari Sahni in encroachment case, case of 37 people occupying 22 katha government land

Bihar News: मंत्री हरि सहनी को अतिक्रमण मामले में नोटिस, 22 कठा सरकारी भूमि पर 37 लोगों के कब्जे का मामला

Sat, 06 Sep 2025 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Sep 2025 03:30 PM IST
सार

Bihar News Today in Hindi: मंत्री हरि सहनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के सीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर पुनः जांच कराने को कहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में हमारी जमीन अतिक्रमण वाली पाई जाती है, तो हम स्वेच्छा से उसे खाली कर देंगे।

विज्ञापन
Bihar Notice to Minister Hari Sahni in encroachment case, case of 37 people occupying 22 katha government land
मंत्री हरि सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी सहित कुल 37 लोगों पर 22 कठा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। इस मामले में बहादुरपुर अंचलाधिकारी (सीओ) ने नोटिस जारी किया था। सभी अतिक्रमणकर्ताओं को 4 सितंबर को उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया था। मंत्री हरि सहनी की ओर से उनके पुत्र ने पक्ष रखा।

विज्ञापन

मामला तब सामने आया जब जयप्रकाश साहनी ने 1 फरवरी 2025 को डीएम के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि बेला याकूब में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम के निर्देश पर यह मामला अनुमंडल लोक शिकायत निवारण विभाग तक पहुंचा। इसके बाद अंचल कार्यालय के अमीन से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मंत्री हरि सहनी समेत 37 लोगों द्वारा सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: : किसी पूजा या जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य; त्योहारों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंत्री हरि सहनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के सीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर पुनः जांच कराने को कहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में हमारी जमीन अतिक्रमण वाली पाई जाती है, तो हम स्वेच्छा से उसे खाली कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed