फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Complete ban on DJ in any puja or procession, license mandatory

Bihar: किसी पूजा या जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य; त्योहारों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

Thu, 04 Sep 2025 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

Bihar: एडीजी ने कहा कि पूजा या जुलूस के अवसर पर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में मौजूद कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेंगे। हर 4 घंटे के अंतराल पर मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों से अपडेट रिपोर्ट ली जाएगी। ताकि हर जगह की स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

विज्ञापन
Bihar: Complete ban on DJ in any puja or procession, license mandatory
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आने वाले दिनों में पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था से लेकर चाक-चौबंदी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। 5 सितंबर को ईदे मिलाद-उन-नबी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी की गई है। सभी तरह के जुलूस को निकालने के लिए पहले स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश मूर्ति के विसर्जन का रिवाज है। इस दौरान किसी जुलूस में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को अतिरिक्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया करा दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जिलों को खासतौर से ताकीद करते हुए यह निर्देश दिए गए हैं कि विसर्जन या किसी जुलूस के पहले शांति समिति की बैठक कर लें। जिन शहरों में जुलूस निकलेंगे, उनका रूट निर्धारित कर लें और पूरे रूट का भौतिक सत्यापन कर लें। सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर यहां अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी जाए। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिन नदी घाटों को विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए हैं, वहां गोताखोरों की तैनाती कर दी जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में बनेंगे 10 नए छात्रावास, इस योजना के तहत मिली मंजूरी; मुजफ्फरपुर में बनेंगे चार हॉस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि पूजा या जुलूस के अवसर पर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में मौजूद कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेंगे। हर 4 घंटे के अंतराल पर मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों से अपडेट रिपोर्ट ली जाएगी। ताकि हर जगह की स्थिति का सही आकलन किया जा सके। सभी जिलों को सभी तरह के अफवाहों पर निरंतर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

गया में पितृपक्ष मेले को लेकर अतिरिक्त बल तैनात
गया में पितृपक्ष मेले का आयोजन 6 से 21 सितंबर के बीच हो रहा है। एडीजी पंकज दराद ने कहा कि इसके मद्देनजर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। इसमें 395 की संख्या में पुलिस पदाधिकारी, 1600 सिपाही और 800 गृहरक्षक तैनात कर दिए गए हैं। 5 कंपनी सशस्त्र, 2 ट्रूप अश्वारोही बल, 2 अश्रु गैस दस्ता, क्षेत्रीय रिजर्व की 1 दंगा निरोधक कंपनी और 2 बम निरोधक दस्ता समेत अन्य की तैनाती की गई है। गया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। ताकि बाहर से आए लोगों को समुचित मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed