फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News: JDU MLA Aman Bhushan Hazari seen thumping table and humming romantic songs on Holi

Bihar News: होली पर अनोखे अंदाज में नजर आए JDU विधायक, रोमांटिक गानों पर टेबल थपथपाते और गुनगुनाते दिखे विधायक

Sun, 16 Mar 2025 08:43 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

Darbhanga News: जदयू विधायक अमन भूषण हजारी होली के दिन रोमांटिक मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है।

विज्ञापन
Darbhanga News: JDU MLA Aman Bhushan Hazari seen thumping table and humming romantic songs on Holi
डांस करते और गुनगुनाते जदयू विधायक अमन भूषण हजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले से इस बार होली के रंग में एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी का एक होली डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में विधायक जी पूरी तरह से रंगीन मूड में नजर आए। वह रोमांटिक गानों पर न सिर्फ डांस करते, बल्कि गुनगुनाते भी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
होली का त्योहार आम और खास के बीच की दीवार को तोड़ देता है। ऐसे ही माहौल में विधायक अमन भूषण हजारी भी पूरी तरह से आम जन की तरह त्योहार के रंग में सराबोर नजर आए। वायरल वीडियो में वह एक टेबल पर बैठे-बैठे पहले तो रोमांटिक अंदाज में एक गाना गुनगुनाते हैं ‘दिल जाने जिगर तुझसे प्यार किया है रे, तुझे प्यार किया है…’। फिर दूसरा गाना ‘मैं तो हूं तेरी अदाओं का मारा, तू क्यों न समझे है मेरा इशारा…’ शुरू होता है। उसके साथ ही विधायक टेबल को थपथपाते हुए डांस करते दिखते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025:‘बिहार में कानून का राज, एक दिन भी नहीं लगा कर्फ्यू’, जदयू का विपक्ष पर पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक के डांस का अंदाज रोमांटिक था, मूड हल्का-फुल्का था और उनके साथी भी इस माहौल में पूरी तरह लीन दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से शेयर हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
 
होली में हर रंग में रंगे नजर आए नेता
होली के इस उत्सव में विधायक अमन भूषण हजारी का यह रूप उनके समर्थकों के लिए एक अलग अनुभव था। उनके इस अंदाज को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणियां कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक नेता का ‘मानवीय और सामान्य’ रूप बता रहे हैं।
 
राजनीति में संघर्ष का सफर
गौरतलब है कि अमन भूषण हजारी के पिता शशिभूषण हजारी के निधन के बाद वर्ष 2021 में हुए उपचुनाव में वह कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर जीते थे। उन्होंने राजद के गणेश भारती को 12 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर की बड़ी सफलता मानी गई थी।


यह भी पढ़ें- Bihar:भाजपा में ही फूट! मंत्री केदार प्रसाद के क्षेत्र के कार्यकर्ता भड़के, जिला अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
 
हालांकि यह जीत इतनी आसान नहीं थी। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में वह तिलकेश्वर पंचायत से पंचायत समिति पद पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें गणेश भारती के हाथों 1005 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। छह साल बाद उन्होंने उसी प्रतिद्वंद्वी को विधानसभा उपचुनाव में हराकर अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत की।
 
सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन
विधायक के इस होली डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे ‘होली का उमंग’ और ‘नेता का मानवीय रूप’ बता रहे हैं, वहीं कुछ आलोचक इसे ‘सार्वजनिक गरिमा’ से जोड़कर सवाल भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed