फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Elections: BJP Minister Kedar Prasad's area workers got angry, raised slogans against District President

Bihar: भाजपा में ही फूट! मंत्री केदार प्रसाद के क्षेत्र के कार्यकर्ता भड़के, जिला अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

Bihar Elections 2025: धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता विपिन कुमार सिंह ने खुलकर आरोप लगाया कि हम लोगों ने इस क्षेत्र में पार्टी को सींचने का काम किया है। लेकिन अब हमें तिरस्कार झेलना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Elections: BJP Minister Kedar Prasad's area workers got angry, raised slogans against District President
भाजपा में उठे बगावती सुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही असंतोष की आग सुलगने लगी है। मुजफ्फरपुर में रविवार को भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ही जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के प्रभाव वाले कुढ़नी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिलने को लेकर है। नाराज कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर क्लब परिसर में धरना पर बैठ गए और ‘जिला अध्यक्ष मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन

 
संगठन विस्तार में ‘अनदेखी’ का आरोप
जानकारी के मुताबिक, रविवार को मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला भाजपा संगठन का विस्तार किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने नई टीम का एलान करते हुए कहा कि अनुभव और युवा शक्ति दोनों का समायोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हर समाज, वर्ग और महिलाओं को संगठन में उचित स्थान दिया गया है। लेकिन इस संगठन विस्तार में कुढ़नी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किए जाने से भाजपा कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्वी जिलाध्यक्ष और मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की साजिश के तहत कुढ़नी क्षेत्र की उपेक्षा की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:तेजप्रताप मामले पर जीतन राम मांझी ने किया लालू राज को याद, कहा- यह लोग गलत काम के लिए ही जाने जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘सम्मान नहीं, तिरस्कार मिल रहा’
धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता विपिन कुमार सिंह ने खुलकर आरोप लगाया कि हम लोगों ने इस क्षेत्र में पार्टी को सींचने का काम किया है। लेकिन अब हमें तिरस्कार झेलना पड़ रहा है। संगठन विस्तार में कहीं से भी कुढ़नी के लोगों को स्थान नहीं दिया गया, यह पूरी तरह से साजिश है। इसका हिसाब पार्टी नेतृत्व को देना होगा। उन्होंने कहा कि कुढ़नी विधानसभा भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन अब वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं को किनारे लगाया जा रहा है। यह मामला हम पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed