फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Women Disrupt JDU Meeting, Protest Over Electricity Bill Waiver and Land Document Demands

Bihar News: JDU की सभा में पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा, बिजली बिल माफी और जमीन के पर्चे की मांग लेकर नाराजगी

Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

जदयू के बेमिसाल अपनी सरकार जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सभा में जमकर हंगामा किया और जदयू नेताओं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bihar News: Women Disrupt JDU Meeting, Protest Over Electricity Bill Waiver and Land Document Demands
जदयू की सभा में महिलाओं का गुस्सा फूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जुबली हॉल में जदयू के बीस साल के बेमिसाल अपनी सरकार जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं पर जमकर नारेबाजी की। मुख्य अतिथि एमएलसी व जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं मंत्री संजय सरावगी सहित कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वाहन की सुविधा देकर बिजली बिल माफ कराने, जमीन के पर्चे देने और लाल कार्ड देने के नाम पर सभा में बुलाया गया था लेकिन उनकी कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सभा में आने के बाद जब उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं पर जमकर विरोध जताया।
विज्ञापन


महिलाओं ने जोर देकर कहा कि स्थानीय नेतागण झूठे वादे कर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। सभा के दौरान महिलाओं ने अपनी नाराजगी खुलकर जताई और मीडिया के सामने नेताओं की पोल खोल दी। इस बीच जदयू की महिला नेत्री अंजिला शर्मा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साई महिलाओं ने उनकी कोई बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar : पत्नी को गोली मारने के बाद खुद की जान ली! 350 बीघा जमीन के मालिक रहे किसान ने सुसाइड नोट में लिखा दर्द


मामला तूल पकड़ने पर मीडिया से बात करते हुए जदयू की दरभंगा नगर अध्यक्ष अंजिला शर्मा ने इसे विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह सब राजद विधायक ललित यादव के इलाके से आने वाली महिलाएं हैं, जहां विकास के काम नहीं हुए और जनता को लाभ नहीं मिला। शर्मा ने दावा किया कि जदयू सभी के लिए काम करती है और यह सभा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई थी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान आराम से बैठकर नेताओं के भाषण सुने, शायद इसलिए कि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीद पूरी नहीं हुई। गौरतलब है कि इस जनसंवाद कार्यक्रम में बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, जदयू एमएलसी व प्रवक्ता संजय सिंह, विधायक अजय चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम दरभंगा विश्वविद्यालय परिसर के जुबली हॉल में आयोजित किया गया था, जहां बिहार सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed