फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: vigilance raid on executive engineer rural works department bihar news darbhagna patna bettiah

Bihar News: अब कार्यपालक अभियंता निगरानी की चपेट में; पटना के साथ दो जिलों में घर पर जांच, दफ्तर पर भी आंच

Thu, 05 Feb 2026 09:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 05 Feb 2026 09:57 PM IST
सार

Darbhanga News: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया। दरभंगा, पटना और बेतिया स्थित ठिकानों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापामारी जारी है।
 

विज्ञापन
Bihar News: vigilance raid on executive engineer rural works department bihar news darbhagna patna bettiah
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को निगरानी की विशेष इकाई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के उपरांत पटना अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में की गई है, जो निगरानी विभाग में दर्ज है।

विज्ञापन

 
दरभंगा और पटना स्थित आवासों पर छापामारी
गिरफ्तारी के साथ ही अभियंता बालेश्वर राम के लहेरियासराय स्थित आवास पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापामारी की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया कि यह आवास भाड़े का है, जिसका ताला तोड़ने के लिए विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। निगरानी की टीम अभियंता को साथ लेकर पटना स्थित उनके आवास पर भी छापामारी के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

 
बिरौल कार्यालय से गिरफ्तारी, आवास से संचालन का आरोप
गिरफ्तार अभियंता बालेश्वर राम वर्तमान में बिरौल में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार, वह विभागीय कार्यालय के अधिकांश कार्य अपने आवास से ही संचालित किया करते थे। निगरानी विभाग ने उनके खिलाफ आय से लगभग 90 लाख रुपये से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: विचाराधीन कैदी नक्सली बीडीओ कोड़ा की PMCH में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

 
आठ सदस्यीय टीम ने संभाली कार्रवाई
इस छापामारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी विंध्याचल प्रसाद और शशिशेखर चौधरी कर रहे हैं। कुल आठ सदस्यीय निगरानी टीम दरभंगा, पटना और बेतिया में उनके ठिकानों की जांच में जुटी है। लहेरियासराय थाना की पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।
 
निगरानी विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के तहत दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed