फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Two youths died under suspicious

Bihar : एक दिन के अंतर पर दो भाइयों की मौत, दवा के रिएक्शन की जांच से पहले अंतिम संस्कार; एक और गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 07:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Jun 2025 07:18 PM IST
सार

Bihar News : परिवार के लोगों ने होम्योपैथ की कोई दवा खायी थी। पुष्टि नहीं है कि मौत की वजह क्या है, लेकिन एक-एक कर दो भाइयों की मौत हो गई। इनके अंतिम संस्कार के बाद तीसरा युवक गंभीर है तो मामला खुला है।

विज्ञापन
Bihar news : Two youths died under suspicious
मृतक का फ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। फिलहाल, एक युवक का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। परिजनों ने आननफानन में दोनों शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर मौत का असली कारण क्या है।

विज्ञापन


एक के बाद एक हुई दो मौतें
बताया जाता है कि पहली घटना 24 जून की रात की है। होम्योपैथी की दुकान में काम करने वाले राहुल कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना 25 जून की है, जब रामविनय राय उर्फ पुतुल राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) में भर्ती करवाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इन दो युवकों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


परिजनों का दुख और आशंकाएं
मृतक पुतुल राय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी रानी देवी ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पति के शरीर में काफी दर्द और उल्टी होने लगी थी। वे महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें डीएमसीएच लेकर गईं, जहाँ इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक राहुल राय के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। राहुल एक होम्योपैथी क्लिनिक में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा के सेवन की अटकलें
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपने होम्योपैथी क्लिनिक से कोई दवा लेकर आए थे, जिसका सेवन सभी ने किया था। हालांकि, इस बारे में कोई भी खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। घटना के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा।


पुलिस की प्रारंभिक प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष अबुजर ने बताया कि बीती रात उन्हें भी घटना की जानकारी मिली थी। वह घटनास्थल पर गए थे, लेकिन तब तक परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजन दोनों की मौत को सामान्य बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed